आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुजरात दौरे पर हैं, जहां वे जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की. सेंट्रल जेल में बंद आप विधायक से मिलने भगवंत मान अपने काफिले के साथ जेल पहुंचे. बड़े सुरक्षा के इंतजाम के साथ उन्होंने वसावा से मुलाकात की है. हालांकि उन सभी के बीच क्या बातें हुई है यह अभी तक सामने नहीं आया है.
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल दोनों की वसावा से मुलाकात कई विषयों में अहम मानी जा रही है. कुछ राजनीतिक सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि जेल में बंद विधायक आम आदमी पार्टी छोड़ने को है जिन्हें पार्टी में रोके जाने के लिए यह मुलाकात की गई है. वहीं कुछ सूत्रों का यह भी दावा है कि आम आदमी पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर या मुलाकात की है जिसमें गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार लाने को लेकर चर्चा की गई.
आपको जानकारी हो कि गुजरात के आप विधायक और प्रमुख आदिवासी नेता चैतर वसावा जेल में काफी समय से एक पुराने मामले को लेकर बंद है लेकिन उसके बाद भी उनकी राजनीतिक पकड़ काफी दमदार है. कहां यह भी गया है कि इस विधायक ने आदिवासियों पर अपना खास दबदबा बना रखा है जिसके साथ मिलकर आम आदमी पार्टी गुजरात में नया दाव खेलना चाहती है हालांकि इन सभी बातों को लेकर अभी तक पंजाबी मुख्यमंत्री और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किसी भी तरह की कोई भी टिप्पणी नहीं की है.
- नालंदा: ट्रांसफॉर्मर पोल बना मौत का कारण! जमीन में करंट उतरने से अधेड़ की मौत
- CM योगी का तीन दिवसीय गोरखपुर दौरा, महंत दिग्विजयनाथ-अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- कॉकरोचों का जेल भरो आंदोलनः CEC के खिलाफ मुंबई में 2 को अक्टूबर प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अभिजीत दीपके, किया बड़ा ऐलान
- ‘बांझ’ कहकर ताने देता था जीजा, बहन ने मौत से पहले भाई को किया फोन; बोली- मुझे यहां से ले जाओ
- Weather Update: एमपी में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं, जानें कब तक होगी मानसून की विदाई


