बटाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को बटाला पहुंचे। यहाँ उन्होंने नानक धाम (दर्शन दरबार) में संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस को समर्पित एक ‘नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम’ में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
युवाओं से पंजाब न छोड़ने की अपील
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने युवाओं से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि युवा विदेशों का रुख करने के बजाय पंजाब सरकार का साथ दें, ताकि हम अपनी ही धरती पर फिर से हंसता-खेलता रंगला पंजाब सृजित कर सकें। पंजाब आपसी भाईचारे की धरती है और हमें मिलकर इसे खुशहाल बनाना है।
बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून: उम्रकैद और 50 लाख का जुर्माना
धार्मिक मर्यादा और शांति का हवाला देते हुए सीएम मान ने बेअदबी विरोधी कानून पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की मर्यादा कायम रखने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। अब बेअदबी के दोषियों को बिना जमानत उम्रकैद और 50 लाख रुपये तक के भारी जुर्माने की सजा दी जाएगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जनता के टैक्स का पैसा जनता की भलाई पर ही खर्च कर रही है। उन्होंने प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया कि हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज। महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सीधी सहायता। आम आदमी को सीधा लाभ पहुंचाने वाली नीतियां।
मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि पंजाब की प्रगति और शांति बनाए रखने के लिए उनकी सरकार दिन-रात काम कर रही है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है।
- Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सिर्फ 2 दिनों में तोड़े इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 221 करोड़ रुपये
- अंधेरे में आओ, रोशनी में जाओ: ओडिशा में ‘बड़बड़ुआ डाका’ और दिवाली की अनोखी परंपरा
- Diljit Dosanjh Indore Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन की सख्ती, 4 गानों पर रोक, 5 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री
- भक्ति, वैभव और उल्लास का महासंगम! दसवें दीपोत्सव पर अयोध्या में उतरे श्रीराम, CM योगी और उपराष्ट्रपति ने किया प्रतीकात्मक राज्याभिषेक
- किरेन रिजिजू सऊदी अरब में फ्लोटिंग मस्जिद का किया दौरा, छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी-2027 में शामिल होने पहुंचे

