चंडीगढ़. पंजाब से एक अहम राजनीति खबर सामने आई है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी और उनके बचपन के करीबी मित्र मनजीत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आज उनका पार्टी में स्वागत किया. उम्मीद है कि इससे पंजाब कांग्रेस को बड़ा सपोर्ट मिलेगा.
राजनीतिक विश्लेषज्ञों का मानना है कि सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को पंजाब की सियासत में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है. मनजीत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया था और लंबे समय तक भगवंत मान के साथ मिलकर काम किया था, लेकिन ठीक विधानसभा चुनाव के पहले इस बदलाव का असर नजर आएगा.
भगवंत मान के थे ओएसडी
आपको बता दें कि मनजीत सिंह सिद्धू को जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था. हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 18 नवंबर 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी के रूप में उनकी पहचान रही है.
मनजीत सिंह सिद्धू पेशे से पुराने पत्रकार रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी दोस्ती बचपन से है, इतना ही नहीं ये दोनों ने कॉलेज के दिनों में भी साथ समय बिताया. यही दोस्ती आगे चलकर राजनीतिक सहयोग में बदली और सिद्धू ने भगवंत मान के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के लिए काम करना शुरू किया लेकिन अब अचानक उनका पार्टी को छोड़ना और कांग्रेस ज्वाइन करना कई बड़े सवाल खड़े करता है.
ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री
आपको बता दें कि मनजीत सिंह सिद्धू ने राजनीति में एंट्री नौकरी से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2014 के साथ हुई. लोकसभा चुनाव के दौरान भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के लिए काम करना शुरू किया था. इसके बाद पार्टी की गतिविधियों और चुनावी अभियानों में उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी रही. पंजाब में आम आदमी पार्टी के संगठन और राजनीतिक आधार को मजबूत करने में सिद्धू का विशेष योगदान रहा. वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली थी. चुनावी अभियान के दौरान मीडिया से समन्वय और प्रचार संबंधी कार्यों में उनकी भूमिका अहम रही.
- ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश ! कालीघाट आवास के पास महिला हिरासत में, TMC ने जताई साजिश की आशंका
- Bihar Top News 13 oct 2026: ऑटो पर पलटा ट्रक तीन की मौत, SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
- CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
- पेंशन अपडेट और टैक्स में छूट का झांसा: रिटायर्ड कर्मचारी से 6 लाख की ठगी, 1500 किलोमीटर दूर बिहार पहुंची देवास पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
- भगवंत मान के बचपन के दोस्त ने छोड़ी AAP, कांग्रेस में हुए शामिल; पंजाब की सियासत में मची हलचल

