चंडीगढ़: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 सितंबर को चंडीगढ़ में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ के लिए अहम मीटिंग बुलाई है. इसमें 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी के लोगों को शामिल किया गया है. यह कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति सम्मान और श्रद्धा के ऊंचे मापदंडों को बरकरार रखने के उद्देश्य से एक्ट के प्रोविज़न और उसे लागू करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करेगी. साथ ही इससे जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी.
पंजाब सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह मीटिंग 27 सितंबर को दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर पर होगी. कोऑर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्य मीटिंग में शामिल होंगे. कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के नियमों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श करेगी. अहम बात यह है कि इस 7 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह, पूर्व जस्टिस जसविंदर सिंह, पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी जतिंदर सिंह औलख और एडवोकेट एस. प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं.
सूत्रों के अनुसार यह मीटिंग बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कमेटी को इस कानून के नियमों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आपको बता दें कि संशोधन विधेयक को पंजाब विधानसभा ने 13 अप्रैल को सर्वसम्मति से पारित किया था. इसमें गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के किसी भी कृत्य के लिए सख्त सजा का प्रावधान है, जिसमें आजीवन कारावास और पांच लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है. अब देखने वाली बात यह है कि इस मीटिंग में क्या फैसला दिया जाता है.
- क्वार्टर लौट रहे थे, रास्ते में मौत ने घेरा! घर पहुंचने से पहले 22 साल के सिपाही की मौत, ये था कारण
- विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस लाठीचार्ज पर बिफरे नेता, नेशनल हाइवे किया जाम, संलिप्त पुलिस कर्मियों के निलंबन की कर रहे मांग…
- ‘रामायण’ में रावण बने यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी, दमदार अवतार में छाए रॉकिंग स्टार
- देवभूमि में बर्बादी की बारिश! ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा हुई वर्षा, जानिए कहां-कहां और कितना बरसे बदरा
- गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर CM भगवंत मान ने बुलाई अहम बैठक, 7 सदस्यीय कमेटी करेगी मंथन


