चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित विदेश यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने अड़ंगा डाल दिया है. एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के महत्वपूर्ण मुकाबले देखने के लिए जापान जाने की इच्छा सीएम भगवंत मान ने जताई थी, लेकिन इसके बीच केंद्र सरकार ने आवश्यक राजनीतिक मंजूरी देने से साफ इंकार कर दिया है.
सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
अनुमति नहीं देने को लेकर कई तरह के बातें सुनाई दे रही हैं, लेकिन इन सबके बीच में केंद्र की ओर से इसके पीछे सुरक्षा संबंधी कारण बताए गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री को आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स के दौरान हॉकी स्पर्धा के अंतिम चरण के मुकाबलों में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया था. यह आमंत्रण 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ-साथ 2 और 3 अक्टूबर को होने वाले खिताबी (फाइनल) मैचों के लिए दिया गया था.

जापान जाना चाहते थे सीएम
सीएम भगवंत मान भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने जापान जाना चाहते थे, इसके लिए नियमानुसार राज्य सरकार के जरिए केंद्र सरकार से विदेश यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी गई थी. हालांकि, राजनीतिक मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन को केंद्र सरकार की ओर से खारिज कर दिया गया है, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री के जापान जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है.
- भिलाई निगम चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति, भूपेश बघेल बोले- फिर बनेगा कांग्रेस का महापौर
- Raipur News: 4 दिन से सफाई कार्य बंद, ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी
- आईटीआई पास युवक को जर्मनी के बजाय बेलारूस में छोड़ा: परिवार की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच कांटे की टक्कर, मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
- पंजाब सरकार की पहल में पलारी जलाने के मामले में आई भारी गिरावट, 2026 में 474 मामले आए सामने

