चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दा अभी भी थमा नहीं है, उसके बीच खबर मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संवैधानिक स्तर पर उठाया जाएगा ताकि जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके.
देखने वाली बात यह है कि इस मुद्दे में चर्चा के बाद आप का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसदों से जुड़ी क्या बाते सामने आ सकती सकती हैं.पत्रकारों के साथ बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिन सदस्यों को पार्टी और जनता के भरोसे उच्च सदन में भेजा गया, उनका दल बदलना गंभीर बात है. सरकार इस पर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.वहीं दूसरी ओर जालंधर में आप की बैठक पर मान ने कहा कि केवल पार्टी के पर्यवेक्षकों की बैठक है.और भी हैं कई विषयमुख्यमंत्री मान ने कहा कि 15 लोगों को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किया जा रहा है, इनमें से 11 पंजाबी हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. दो तेलंगाना के, एक उत्तराखंड और एक हरियाणा का हैं.

ऑस्ट्रेलिया में इन लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप है, जिस वजह से ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन्हें वापस भेज रही है. उन्होंने कहा कि आज शाम को भाखड़ा बांध से 21000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा. सिंचाई के लिए एक से 3 मई तक विभिन्न जिलों के नहरों में पानी पहुंच जाएगा. रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम मान ने कहा कि पंजाब की टीम केंद्रीय एजेंसी के संपर्क में है और जांच चल रही है.
- बिहार BJP में बड़ा बदलाव, हरीश द्विवेदी बने प्रदेश के नए प्रभारी, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई
- UPI को श्रद्धांजलि: MDR चार्ज को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, भोपाल और ग्वालियर में ऐसे जताया विरोध
- हाईस्पीड सफर में मौत का खतरा: रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहाड़ी से वाहनों पर पथराव, वायरल वीडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद
- MP में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, लालटेन लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे; तत्काल रोक लगाने की मांग
- बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, बिहार से हरीश द्विवेदी को भी राज्य प्रभारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी


