चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर से आप को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसदों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होगा है। उन्हें साफ कहा है कि आना जाना लगा रहता है। विधानसभा चुनाव 2027 में हम अपने काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे,उसका हमे जनता परिणाम भी देगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि जिस दल ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाया वो खत्म हो गया।
एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने बागी सांसदों से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री से किए, जिसका उन्होंने बेबाकी के साथ जवाब दिया है। राघव चड्ढा के लिए कही बड़ी बात राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “पंजाब की जनता के साथ उनका कोई संबंध नहीं था। राज्यसभा में ऐसे भी आते हैं जो हार जाते हैं। अरुण जेटली अमृतसर से हारे, राज्यसभा आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट 70 फीसदी राज्यसभा से थी। लेकिन अगर आपको जनता से चुना तो ये बहुत बड़ी बात है।
राजेंद्र नगर (दिल्ली विधानसभा की सीट) के लोगों ने राघव चड्ढा को चुन लिया था, लेकिन जब चुने हुए प्रतिनिधि इस्तीफा दे देते हैं तो पब्लिक दोबारा नहीं चुनती।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

