भगवंत मान परिवार के साथ सोमवार को पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से काफी कुछ बातें की जिसमें यह साफ हो गया है कि वह पंजाब में एसआईआर नहीं होना देना चाहते हैं. पटना में मीडिया के साथ काफी सामान्य अंदाज में भगवंत मान नजर आए उन्होंने मीडिया पर्सन के हर सवालों बेबाकी के साथ जवाब दिया.
तीसरे चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर (SIR) होगा, इसमें पंजाब भी शामिल है. इस सवाल का उत्तर उन्होंने साफ दिया है और कहा है कि वह पंजाब में एसआईआर नहीं होने देंगे. उन्होंने साफ कहा कि सही वोटरों का नाम काटने का जो काम किया जाएगा जो वह पंजाब में वह नहीं होने देंगे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और उनकी यात्रा पर कहा, प्रधानमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि हमारे पास सोने का स्टॉक कितना है, पेट्रोल-डीजल का स्टॉक कितना है, एलपीजी का स्टॉक कितना है. वह लोगों से अपील करते हैं कि विदेश यात्रा नहीं करें और खुद विदेश यात्रा पर निकल गए.

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वर्क फ्रॉम होम की बात कह रहे हैं, यह बहुत लंबा लॉकडाउन लगाने की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई को रोकने में असमर्थ हैं. चुनाव के समय महंगाई को रोकने का काम किया गया था. चुनाव खत्म होने के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हो गई.
बागी सात सांसदों पर भड़के भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में जाने पर कहा कि राष्ट्रपति के साथ हमने मीटिंग की है. यह लोकतंत्र की हत्या है. बीजेपी को दूसरी पार्टी के एमएलए खरीदने और पार्टी तोड़ने का धंधा छोड़कर देश के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

