चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान का अलग तेवर नजर आए. वह अपने हक पानी की एक एक बूंद के लिए लड़कने को तैयार हैं. पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्थान पर पंजाब के पानी का लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का 1.44 लाख करोड़ रुपये की राॅयल्टी का हक बनता है. उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद के लिए आवाज उठाई जाएगी. जरूरत पड़ी तो अदालत से लेकर सड़कों तक लड़ाई लड़ी जाएगी.

उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर के बजाय यमुना-सतलुज लिंक (वाईएसएल) बनाने का सुझाव भी दिया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने नहरों से सिंचाई का दायरा 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक पहुंचाया है और इससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है.

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर कही बात

आपको बता दें कि पानी के साथ साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पहले खुला था और उस दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं आई. दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं और आज भी श्रद्धालु करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए अरदास करते हैं. इस संबंध में केंद्र सरकार से संपर्क किया गया है.