फिरोजपुर. पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार कार्य कर रही है, फिर वह बात चाहे युवाओं को रोजगार देने की हो या फिर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की. वहीं पंजाब को सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए भी कई कार्य किया जा रहे हैं युवकों में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध मुहिम छेड़ रखी है. इन सभी के बीच में मुख्यमंत्री भगवत मान ने एक बार फिर से रंगला पंजाब बनाने के सपने को जनता के साथ सम्बधित करते हुए बया किया है.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करके सबकी भलाई और खुशहाल ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है. सशक्तिकरण की यह भावना पूरे पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने, नशे के खिलाफ निर्णायक जंग और जन सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंजाब की पहचान अमन-शांति और भाईचारक साझ को कायम रखकर बढ़ाई जा रही है.
अशांति फैलने वाले को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की शांति भाग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की शांत भंग करने की सोच रखने वाले को किसी हालात में छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, पंजाब की शांति, सद्भावना और भाईचारे को बिगाड़ने की फिराक में बैठी ताकतों को सख्त चेतावनी देता हूं. पंजाब की पवित्र धरती ने हमेशा एकता और एकजुटता का संदेश दिया है और हम ‘सरबत दे भले’ की अरदास करने वाले लोग हैं. यहां सिर्फ मुहब्बत के फूल ही खिल सकते हैं, नफरत के नहीं.
- रूस में संदिग्ध संक्रमण से रिसर्च लैब की महिला की मौत, मौत के बाद हड़कंप, 5 अस्पतालों सहित 200 लोग क्वारंटीन
- Gold Silver Price Today: नवरात्रि से पहले सोना सस्ता, चांदी महंगी; जानें आज के ताजा भाव
- BJP-RSS का महामंथन आज, मिशन-2027 को लेकर बनेगी रणनीति; राज्यसभा चुनाव पर भी नजर
- Ranchi T20 Match: टिकट के लिए उमड़ा जनसैलाब, सुबह 6 बजे से कतार में फैंस, वैभव सूर्यवंशी को देखने का जबरदस्त क्रेज
- खेलते-खेलते भिड़े दो बच्चे, 15 साल के किशोर ने 13 वर्षीय कन्नू की चाकू मारकर ली जान, वजह चौंकाने वाली

