बठिंडा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून बनने के बाद निकाली जा रही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की शुकराना यात्रा गुरुवार को बठिंडा पहुंची। यात्रा को लेकर सभी में बेहद उत्साह देखने को मिल, मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरान भाजपा तीखी प्रतिक्रिया दी। यात्रा में बड़ी संख्या में सिख संगतों और आम लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की रक्षा के लिए काम करती रहेगी। लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह कानून बनाया गया है ताकि भविष्य में बेअदबी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जोरदार तंज कसा उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पंजाब हमेशा भाईचारे, शांति और आपसी सद्भाव की धरती रही है और यहां के लोगों को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है जो लोगों को बांटने की राजनीति करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में सांप्रदायिक माहौल को बढ़ावा देकर लोगों के बीच दूरी पैदा की जा रही है। उन्होंने पश्चिमई बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

सुरक्षा के थे इंतजाम
मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान बड़ा जनसैलाब देखने को मिला। यही कारण है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यात्रा मार्ग पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। शुक्राना यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
- ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक MDMA केस : जांच के लिए SIT गठित, 5 अफसरों की टीम करेगी हाईप्रोफाइल पार्टियों से लेकर मनी ट्रेल तक की पड़ताल
- ‘भाजपा को न चंदा मिलेगा और न वोट…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे
- पंप हाउस में भीषण आगजनी से करोड़ों की सामग्री जलकर खाक: भाजपा समर्थित लोगों का हाथ! विधायक बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण, CM विष्णुदेव साय ने दिलाई शपथ
- 2 लाख की सड़क, बीच में खंभा! मैहर में विकास नहीं, लापरवाही की मिसाल
