चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नेक पहल की शुरुआत करने की घोषणा की है, इसका नाम ‘शुकराना यात्रा’ रखा गया हैं. जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है इस यात्रा के दौरान शुक्रिया अदा किया जाएगा. यात्रा कल 6 मई से 9 मई 2026 तक चार दिवसीय रहेगी।
यह यात्रा ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ के पारित होने के बाद प्रदेश की संगत के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री इस दौरान राज्य के प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होंगे और जगह-जगह लोगों से संवाद भी करेंगे.
मुख्यमंत्री की इस यात्रा की शुरुआत 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से होगी, यहां अरदास के बाद मुख्यमंत्री अमृतसर के लिए रवाना होंगे, जहां वे श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगे. पहले दिन का कार्यक्रम धार्मिक आस्था को ध्यान में रख कर किया गया है, ताकि यात्रा की शुरुआत श्रद्धा और धन्यवाद के भाव के साथ हो सके.
दूसरे दिन 7 मई को मुख्यमंत्री तलवंडी साबो पहुंचेंगे, जहां तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होंगे. इसके बाद उनका काफिला फरीदकोट पहुंचेगा. स्थानीय विधायक गुरदित्त सिंह सेखों के अनुसार, फरीदकोट में भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा और वे यहां संगत से चर्चा करेंगे. इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं.

8 मई को यात्रा मस्तुआना साहिब पहुंचेगी
8 मई को यात्रा मस्तुआना साहिब पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री दर्शन करेंगे. इसके बाद वे पटियाला पहुंचेंगे. पटियाला में 8 और 9 मई को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में कार्यक्रम तय किया गया है. यहां भी मुख्यमंत्री अरदास करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर लोगों में और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8% बढ़ोतरी; 42 से बढ़कर 50% हुआ महंगाई भत्ता
- भागलपुर की कॉलोनी में बगीचे से मिला दफनाया हुआ शव, इलाके में फैली सनसनी
- बड़ी खबरः बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान किया, विनोद तावड़े को यूपी, राम माधव को तमिलनाडु और बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र की कमान, देखें सूची
- देहरादून में IIM काशीपुर कैंपस की नींव, युवाओं के लिए बढ़ेगी उच्च शिक्षा की राह
- 100 से ज्यादा कंपनियों में चीनी हैकर्स की घुसपैठ, 5 दिन के अंदर 6 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स की चोरी



