मानसा. मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। सीएम मान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। अपराधियों की पहुंच चाहे जितनी मर्जी ऊपर तक क्यों न हो, किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
सीएम मान ने साफ किया है कि पंजाब पुलिस की तरफ से जांच में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पहले ही पकड़ लिया गया है, लेकिन यदि इस हत्याकांड के पीछे कोई साजिश हुई है और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल पाया गया, तो उसे भी बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।
सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार का नशा बेचने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। राज्य में चाहे मेडिकल नशा हो या किसी भी अन्य तरह से नशा बेचने का अवैध कारोबार, सरकार इसके खिलाफ युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। अपराधियों की पहुंच चाहे जितनी मर्जी ऊपर तक क्यों न हो, किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
सीएम मान ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना और हमदर्दी है, एक जवान बेटा दुनिया से चला गया है, जिसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, पर ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब के सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और विश्वास दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
- गुरुग्राम में 1.52 करोड़ टैक्स बकाया, नगर निगम ने 5 संपत्तियां सील कीं
- दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 3 पत्रकारों पर हुआ FIR दर्ज, कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत ने कराया
- ‘ना दया, ना रियायत, सीधा मौत का फरमान…’ महाभारत का हवाला देते हुए कोर्ट ने साहिल-मुस्कान को सुनाई फांसी की सजा
- गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह खत्म, CM से मुलाकात कर रखेंगे अपनी मांगें
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

