चंडीगढ़. पंजाब में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान छात्रों से मुलाकात किए. इस दौरान छात्रों को बताया गया कि कैसे विधानसभा की कार्यवाही होती है और क्या उनके कार्य का तरीका है. इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया.

उन्होंने कहा, “विधानसभा में विधेयक पेश किए जाते हैं, उन पर बहस होती है और उन्हें कानून के रूप में पारित किया जाता है. यहीं से राज्य का बजट भी मंजूर होता है. विधानसभा जैसी संस्थाएं जनता की हैं.
युवा नागरिकों को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र कैसे काम करता है. इस दौरान उन्होंने ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने की बच्चों को सीख दी.

आपको बता दें कि फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि भविष्य का निर्धारण कौशल और योग्यता के आधार पर होना चाहिए, न कि पहुंच या सिफारिशों के आधार पर. उन्होंने योग्यता आधारित भर्ती के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता तथा ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के बारे में भी जानकारी दी.

पंजाब विधानसभा में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्हें प्रेरणा, अवसर और प्रगतिशील वातावरण प्रदान करना पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है. कभी भी अस्थायी बाधाओं को अपने इरादे कमजोर न करने दें. सफलता का वास्तविक पैमाना यह नहीं है कि आप कहां से आए हैं, बल्कि यह है कि आप कितनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करते हैं.

बचपन से ही संसदीय कार्यवाही में अपनी रुचि को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों को संसद में आमंत्रित किया था, ताकि वे लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से देख सकें.मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी सरकार ऐसा पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां युवा सिफारिशों या रसूख के बजाय अपने कौशल और कड़ी मेहनत के दम पर अपने सपनों को साकार कर सकें.

योग्यता के बल पर नौकरी

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में आए बदलाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, पंजाब में अब सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को राज्य की सेवा करने का समान अवसर मिल रहा है. प्रत्येक युवा को, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो, यह विश्वास होना चाहिए कि लगन, योग्यता और दृढ़ संकल्प बेहतर भविष्य के रास्ते खोल सकते हैं.

जनकल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ के बारे में जानकारी दी. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर छात्र को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ाई करना चाहिए इसके बाद अपने आप असीमित संभावनाएं खुद सामने आ जाती हैं.