चंडीगढ़. पंजाब में अब भी धमकी भरा मेल मिलने का सिलसिला जारी है. स्कूल और सरकारी भवनों को उड़ाने की धमकी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी गई है. पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों की ऑफिशियल मेल पर धमकी भरा मेल आया है. मुख्यमंत्री को इस तरह की धमकी मिलने के बाद से राज्य में सनसनी फैल गई है.

मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.इसके पहले भी कई बार पंजाब के कई सरकारी भवनों और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस बार मेल में लिखा है कि दोनों को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तरह बम से उड़ा देंगे. चंडीगढ़ पुलिस को संबंधित ईमेल और शिकायत दे दी गई है. चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को 6 जून तक उड़ा देंगे. पंजाब के साथ-साथ दिल्ली बीजेपी कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई है. इस धमकी भरे ईमेल के आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह मेल किसने भेजा है हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी अधिकारी बयान सामने नहीं आया है.

जानकारी यह भी है कि मेल में सीएम हाउस में धमाके का समय दोपहर 1:11 बजे और भाजपा कार्यालय में धमाके का समय रात्रि 9:11 बजे बताया गया है, मगर धमाका किस दिन होगा यह इसका जिक्र नहीं है. साथ ही इसमें पंजाब को खालिस्तान बनाने की बात करते हुए 1984 के दंगों की का जिक्र भी किया गया है.मुख्यमंत्री गए हैं दिल्लीजानकारी है कि मुख्यमंत्री आज दिल्ली गए हुए हैं वह नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे. वहीं सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा मुख्यालय में हैं. धमकी भरी मेल के बाद पंजाब भाजपा मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भाजपा कार्यालय की सुरक्षा में तैनात हैं.