दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर एक रैली आयोजित की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए भाजपा और मोदी सरकार पर फिर से बरसते हुए नजर आए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की लेकिन अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है।उन्होंने कहा कि मोदी आप के नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर फंसाने के काम कर रहे है पर सच सामने आ ही जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी है, जिसने आरडीएफ और जीएसटी समेत पंजाबियों के करोड़ों रुपये रोक रखे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी देश से नफरत और झूठ की राजनीति खत्म करने आई है और इस दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी पार्टी पर मुसीबत आती है, वह दोगुनी ताकत से सामने आती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया लेकिन आज सच जनता के सामने आ गया है। हम का जनता के लिए काम करने आए है और सच्चाई के साथ काम करेंगे।
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
- CJP के तिरंगा मार्च में सिर्फ 11 लोगों को अनुमति, दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन में न आएं
- ’23 को सारा गैस निकल जाएगा’, नीरज कुमार के ‘पुदीना’ वाले बयान पर अनंत सिंह का तगड़ा पलटवार
- जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः वार्डों में फैला धुआं, मासूम बच्चों को लेकर जान बचाकर भागे मरीज

