संगरूर. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशान साधा है. उन्होंने राहुल गांधी को तीखा जवाब देते हुए कहा कि लाशों पर राजनीति न करने की नसीहत दी है. संगरूर जिले के दिड़बा के रहने वाले 47 वर्षीय दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की सोमवार रात जहरीली चीज निगलने के बाद मौत हो गई.
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी इस पर राजनीति कर रहे हैं. मान ने कहा पंजाबियों को इस तरह की राजनीति पसंद नहीं है. उन्होंने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा कि इसे देखिए, जब कांग्रेस नेता पीड़ित के गांव पहुंचे और इस तरह की राजनीति करने की कोशिश की, तो लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.
नशे के जहर के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या के लिए पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के समय से है वहीं इस समस्या के लिए जिम्मेदार है. उन सरकारों ने नशे को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की, जिसके कारण आज पंजाब में यह बुरी तरह फैल चुका है. उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा.इसके लिए पुलिस बड़े स्तर पर लगातार काम कर रही है.
- खबर का असर : बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी राहत, सीएम साय ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए
- भोलेनाथ चलाएंगे भाप इंजन, गणपति बनेंगे गार्ड! विदिशा के मोहनगिरी तिराहे पर दिखेगी अनोखी झांकी
- UP Scholarship Big Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ी छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा
- WhatsApp पर परिचित की DP लगाकर पैसे मांग रहे साइबर ठग, कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नाक से खून, टूटे पैर और जिस्म पर घाव… लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ रातों-रात गायब हुई प्रेमिका, जानें मामला

