चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य (Bhagwant Singh Mann health update) संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वे प्राकृतिक तरीके से उपचार (नेचर केयर थेरेपी) कराने के लिए बेंगलुरु के एक निजी नेचर केयर सेंटर में कुछ समय तक ठहरेंगे।
बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर जब वे संगरूर पहुंचे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
डिस्चार्ज होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने मोगा में एक रैली को भी संबोधित किया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें दोबारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद अब उन्होंने दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कुछ दिन बेंगलुरु में रहकर नेचर केयर थेरेपी लेंगे, ताकि पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
- हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं…
- बिजली संकट पर MP में सियासी घमासान: जीतू पटवारी का सिंधिया पर तंज- ‘महल का बिल झोपड़ी से भी कम आया, गांवों में छाया है अंधेरा’
- शादी में जाने की थी तैयारी! 2 मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, रात को गड्ढे में मिले शव
- लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को एक्सप्रेस ट्रेन ने मारी टक्कर, नशे में था गेटमैन
- Bastar News Update : बस्तर दशहरा में माईजी को पहला न्योता… नेशनल हाईवे-30 पर एक रात में तीन मौतें… पांच महीने से जंजीर में युवक

