जालंधर। पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और तालाब अब पूरी तरह उफान पर हैं। वहीं अगर बांधों की हालत की बात की जाए तो वह भी खतरे के निशान पर नजर आ रही है. इन सभी के बीच भाखड़ा बांध को लेकर बड़ी खबर सामने आई है और कहा जा रहा है कि इसके गेट खोले जा सकते हैं।
हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले जा सकते हैं। यदि फ्लड गेट खोले जाते हैं तो इसका सीधा असर पंजाब के 6 जिलों- होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, रोपड़, नवांशहर और फिरोजपुर पर पड़ सकता है। जिसके कारण पहले ही प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 4 अगस्त को होशियारपुर और गुरदासपुर में अधिक बारिश की संभावना है, जबकि भठिंडा, मानसा और फाजिल्का जैसे क्षेत्र शुष्क रहेंगे। इसके साथ ही 5 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर व रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर आदि में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही 6-8 अगस्त को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
- ‘जिन हथियारों से दुनिया है अनजान, अब उनसे करेंगे हमला’, ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, बोला- अभी तक हमने कबाड़ मिसाइलें इस्तेमाल कीं
- होली मिलन समारोह में शामिल हुए CM धामी, कहा- हमारी सांस्कृतिक पहचान के मूल आधार
- शांति से होली मनाने विधायक की नई पहल : हुड़दंग करने वालों का वीडियो भेजने पर मिलेगा 21 हजार का इनाम, रिकेश सेन ने की घोषणा
- 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में किसानों को मिलेगी होली की सौगात, CM डॉ. मोहन बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाकाल दर्शन का दिया निमंत्रण
- T20 World Cup 2026 : करो या मारो वाले मुकाबले में पकिस्तान ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, श्रीलंका को दिया 213 रन का लक्ष्य, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले बैटर बने फरहान


