जालंधर। पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और तालाब अब पूरी तरह उफान पर हैं। वहीं अगर बांधों की हालत की बात की जाए तो वह भी खतरे के निशान पर नजर आ रही है. इन सभी के बीच भाखड़ा बांध को लेकर बड़ी खबर सामने आई है और कहा जा रहा है कि इसके गेट खोले जा सकते हैं।
हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले जा सकते हैं। यदि फ्लड गेट खोले जाते हैं तो इसका सीधा असर पंजाब के 6 जिलों- होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, रोपड़, नवांशहर और फिरोजपुर पर पड़ सकता है। जिसके कारण पहले ही प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 4 अगस्त को होशियारपुर और गुरदासपुर में अधिक बारिश की संभावना है, जबकि भठिंडा, मानसा और फाजिल्का जैसे क्षेत्र शुष्क रहेंगे। इसके साथ ही 5 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर व रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर आदि में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही 6-8 अगस्त को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
- झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटरः DSP और हेड कांस्टेबल बाल-बाल बचे, 30 लाख का इनामी और NIA की हिट लिस्ट में भी था
- क्या सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच 43 साल पुराना महानदी जल विवाद? CM साय ने कही ये बात
- सपा काल में बीमारू था UP और…ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर तीखा हमला, 27 चुनाव के नतीजे को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
- AIIMS के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली थी, 4 दिन बाद भी सुराग नहीं; FIR दर्ज
- नाबालिग बच्ची बनी मांः मृत बच्चे को जन्म देने के बाद बाल विवाह का खुलासा, पॉक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई



