तरनतारन. पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार करनबीर सिंह के समर्थन में प्रचार के लिए आयोजित एक रैली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मंत्री व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू पांच महीने बाद एक मंच पर नजर आए। हालांकि, दोनों नेताओं ने मंच पर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी और कोई बातचीत नहीं की। दोनों अलग-अलग बैठे दिखे, जिससे उनके बीच तनाव की स्थिति स्पष्ट झलकी।
पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की
पंजाब में तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को एकजुट करने की रणनीति अपनाई है। पार्टी के विभिन्न धड़ों के नेता एक मंच पर नजर आ रहे हैं। गुरुवार को तरनतारन में आयोजित रैली में आशू और वड़िंग के एक साथ मंच साझा करने की घटना ने ध्यान खींचा। हालांकि, आशू अपने धड़े के नेताओं के साथ व्यस्त रहे और वड़िंग से उनकी कोई बातचीत नहीं हुईं।
लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी दूरी
लोकसभा चुनावों के बाद से भारत भूषण आशू और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच दूरी बढ़ गई थी। आशू ने वड़िंग के सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से परहेज किया और प्रचार के दौरान भी उनके साथ मंच साझा करने से बचे। इससे पहले दोनों नेता आखिरी बार 30 मई, 2025 को लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव के लिए आशू की नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक साथ दिखे थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी।

आशू का इस्तीफा और तनाव
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में हार के बाद भारत भूषण आशू ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें मनाने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। गुरुवार को तरनतारन की रैली में दोनों नेताओं का एक साथ मंच पर आना पांच महीने बाद उनकी पहली साझा उपस्थिति थीं।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर


