Bharat Tiwari Encounter: सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारे गए भरत तिवारी के परिवार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही है। सीएम ने घटना की समीक्षा और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए की।

खबर अपडेट हो रही है…………