कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने दिसंबर 2025 में दूसरी बार मां बनी है. उन्होंने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है. हाल ही में कॉमेडियन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि उनके छोटे बेटे काजू के जन्म के बाद उसे पहला टीका लगाया गया है. दो महीने के काजू को दोनों पैरों में इंजेक्शन लगा है और ये देखकर भारती भावुक हो गईं और रोने लगीं.

बेटे को लगा पहला टीका
बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) का दूसरा बेटा यशवीर अभी सिर्फ दो महीने का है. उसे पहली बार वैक्सीन लगवाने के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया था. जहां उसके दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाए गए हैं. इंजेक्शन लगते ही काजू दर्द से रोने लगा और ये देखकर भारती खुद भी फूट-फूटकर रोने लगीं.
Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …
वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) ने कहा कि अपने बच्चे को दर्द में देखना किसी भी मां के लिए बहुत मुश्किल होता है. यह उनके लिए सबसे तकलीफ वाला पल था. इस दौरान भारती के पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने बच्चे को मजबूती से पकड़ा और डॉक्टर की मदद की, ताकि वो उसे वैक्सीन सही से लग पाए. हर्ष पूरे समय भारती के साथ मजबूती से खड़े रहे.
Read More – Nikki Tamboli के नाम पर हो रही थी ठगी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लोगों को किया आगाह ...
भारती और हर्ष की शादी
बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने साल 2017 में शादी था. जिसके बाद साल 2022 में उनके पहले बेटे गोला का जन्म हुआ. वहीं, दूसरा बेटा काजू 19 दिसंबर 2025 को पैदा हुआ है. काजू के जन्म के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आईं और अभी वे ‘लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड’ शो की होस्ट कर रही हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


