सोनीपत : सोनीपत में भ्रूण के लिंग की गैरकानूनी जांच कराने वाले गिरोह के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई गर्भवती महिला की भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में संदीप और उसके साथी भूपेंद्र को पकड़ा जिन्होंने भ्रूण लिंग जांच के लिए 40 हजार रुपये लिए और फ्लैट में अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जाँच की। कार्रवाई के दौरान मौके से एक बड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन और एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन तथा 40 हजार रुपये बरामद किए गए।
सिविल सर्जन सोनीपत डॉ अनुराधा जैन, को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि जाग्सी गाँव का रहने वाला संदीप, जोकि भ्रूण लिंग जाँच के आरोप में पहले भी दो बाद पकड़ा गया है, ने बेल पर आकर फिरसे भ्रूण लिंग का अवैध धंधा शुरू कर दिया है और जिसके बाद जिला समुचित प्राधिकरण सोनीपत द्वारा डॉ दीपक कौशिक (नोडल अधिकारी, पी० सी० एंड पी० एन० डी० टी०, सोनीपत), डॉ० योगेश दहिया (नोडल अधिकारी, पी० सी० एंड पी० एन० डी० टी०, सोनीपत) एवं डॉ दीपक शर्मा (चिकित्सा अधिकारी, सोनीपत) को अधिकृत कर एकटीम का गठन किया गया तथा एक गर्भवती महिला को डिकोय बनाकर कार्रवाई में शामिल किया। महिला सहायक के माध्यम से संदीप से संपर्क किया गया।
भ्रूण की लिंग जांच के लिए आरोपी ने 40 हजार रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी ने महिला को गोहाना बाईपास पर बुलाया।11 अगस्त की सुबह अधिकृत टीम गर्भवती महिला सहायक और डिकोय को लेकर गोहाना पहुंचीं। आरोपी ने उन्हें बाईपास स्थित एक ढाबे पर बुलाया। कुछ देर बाद संदीप निवासी जगसी अपने साथी भूपेंद्र निवासी गन्नौर के साथ कार से वहां पहुंचा। जहाँ से वो दोनों महिलाओं को साथ लेकर सोनीपत जीटी रोड स्थित टीडीआई एस्पैनिया के एक फ्लैट में पहुंचा। टीम भी गुप्त रूप से उनका पीछा करती रही।
फ्लैट में जाकर संदीप एवं उसके साथी भूपेन्द्र द्वारा ₹40,000/- की राशी ली गयी तथा संदीप द्वारा गर्भवती महिला मिथ्या ग्राहक का अल्ट्रासाउंड के माध्यम से भ्रूण लिंग जाँच किया गया तथा उसके गर्भ में लड़का होना बताया | उसके बाद फ्लैट से निकल कर संदीप ने अपने साथी एवं गर्भवती महिला मिथ्या ग्राहक एवं महिला सहायक को अपनी गाडी में बिठाया और निकलने लगा | पी० सी० एंड पी० एन० डी० टी०, सोनीपत की अधिकृत टीम, जो पहले से ही T.D.I. Espania के गेट पर खड़ी थी, ने उनकी गाडी को रोक लिया |
टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट की तलाशी ली। यहां एक बड़ी स्थायी अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में मिली। इसके अलावा एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी चालू हालत में बरामद की गई। विभाग के अनुसार, बड़ी मशीन से ही मिथ्या ग्राहक की भ्रूण लिंग जांच की गई थी | डयूटी मजिस्ट्रेट दिगम्ब्बर सिंह, BDPO राई की उपस्थिति में टीम ने जाँच के दोरान भूपेन्द्र से ₹40,000/- रूपये बरामद किये जोकि पहले से तैयार की गयी सूचि से मेल खाते पाए गये | बरामद राशि को मोके पर सील किया गया तथा बरामद की गयी दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनों को भी मोके पर सील किया गया । सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बहालगढ़ में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है |
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


