तरनतारन. जिला के भिखीविंड थाने में एक युवती के सोसाइटी करने का मामल सामने आया है. मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है, जिसनें बाथरूम में जा कर फांसी में लटक गई. जब काफी देर वह बाहर नहीं आई तो दरवाजा खोलकर देखा गया जहां वह फांसी पर लटकी हुई थी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक राजबीर को कोर्ट में पेश करना था. उससे पहले लेडी कांस्टेबल के साथ वह बाथरुम लेकर गई. जहां युवती ने अपनी चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया और अपनी जान दे दी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है. इस मामला में पुलिस का कहना है कि युवती को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया और जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. थाने में युवती हवालात नहीं होने के कारण उसे लेडी कांस्टेबल की निगरानी में बाहर के कमरे में रखा गया था.
परिवार ने इंसाफ की मांग
वहीं इस पूरे मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बेटी को गलत तरीके से फंसाया गया है. परिजनों की मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.
- पानीपत में सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की रेड! दवा सप्लाई करने वाली फर्मों पर पहुंचीं टीमें
- वडोदरा में भव्य कलश एवं कला शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी

