राहुल शर्मा, भिंड। एमपी के भिंड जिले में भिक्षा मांगने वाले दो साधुओं की जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि साधुओं को पकड़कर ब्राह्मण होने का सबूत मांगा और महाभारत के कैरेक्टरों के नाम पूछे गए। नाम नहीं बताने पर पिटाई की गई। हैरान करने वाली बात यह थी कि साधुओं के जितने भी दस्तावेज पाए गए, वह सभी उर्दू भाषा में थे, जिससे युवक भड़क उठे और दोनों की धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ युवकों ने बायपास निरंजन वाटिका सुभाष तिराहा के सामने दो साधुओं को पकड़ा। युवकों ने साधुओं से ब्राह्मण होने का सबूत मांगा। महाभारत के कैरेक्टरों के नाम और रामायण की चौपाई पूछी। जवाब न मिलने पर भगवान शंकर की पत्नी और लक्ष्मण जी की पत्नी का नाम पूछा। जब साधुओं ने नाम नहीं बताया दो उनकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें: स्लॉटर हाउस में गौमांस मामलाः हिंदू संगठन ने नगर निगम का किया पिंडदान, सदस्यों ने कराया सामूहिक मुंडन

वीडियो में एक युवक साधु से कह रहा है कि ‘तुम हिंदू नहीं हो’। हैरान करने वाली बात यह थी कि साधुओं के बैग से जितने भी दस्तावेज मिले, वह सब उर्दू भाषा में थे। इस पर युवक भड़क उठा और मारपीट की। युवक का कहना है कि सनातन धर्म का इन्होंने मजाक बनाकर रख दिया है। न तो इनको रामायण की चौपाई याद है न ही महाभारत का कोई चरित्र ज्ञात है। फिर भी यह खुद को हिन्दू बता रहे है।

ये भी पढ़ें: ब्राह्मणों को मिलना चाहिए आरक्षण: पूर्व IAS नियाज खान ने X पर लिखा- ये सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे

युवक ने आगे कहा कि यह मजाक कब तक हिंदुओ के साथ होता रहेगा। कब तक हिन्दू यह मजाक सहन करेगा। कब तक यह हमारी भावनाओ के साथ खेलते रहेंगे। कब तक भगवा ओढ़कर ढोंग रचते रहेंगे ? फिलहाल यS दोनों लोग कौन है, कहां के रहने वाले है ? इनका उद्देश्य क्या था ? इन तमाम सवालों का जवाब अज्ञात है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m