अजय सैनी, भिवानी. आगामी 11 अक्तूबर को आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भिवानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों
की कड़ी में 27 सितंबर को स्थानीय रोहतक रोड स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजन होने जा रहा है। श्री अग्रसेन ट्रस्ट भिवानी के प्रधान रामदेव तायल, महासचिव सुरेंद्र जैन तथा संस्थापक ट्रस्टी विजयकिशन ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अग्रसेन भवन में 111 फुट ऊंचा विशाल महाराजा अग्रसेन का ध्वज फहराया जाएगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भिवानी जिसे हरियाणा की काशी भी कहा जाता है, उसमें एक ईंट और एक रुपया के सहयोग से निर्मित यह
अग्रसेन भवन निरंतर प्रगति और समाज सेवा का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को प्रात: 11 बजे आयोजित होने वाला ध्वजारोहण
व पौधारोपण कार्यक्रम इस भवन की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएगा।
रामदेव तायल, सुरेंद्र जैन व विजय किशन ने बताया कि इस समारोह में एशिया की प्रसिद्ध उद्योगपति एवं हिसार से विधायिका सावित्री जिंदल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि सावित्री जिंदल भिवानी की बेटी हैं और उनका तथा स्व. ओमप्रकाश जिंदल का भिवानी की इस पवित्र धरा से हमेशा गहरा लगाव रहा है।
ट्रस्ट के नेताओं ने सावित्री जिंदल के
व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे एक मृदुभाषी, अत्यंत साधारण और समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं। वर्ष 2008 में तेरापंथ जैन समाज द्वारा
उन्हें आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। भिवानी की इस पावन भूमि और अग्रसेन भवन में उनके आगमन से पूरे समाज और
शहरवासियों में बेहद उत्साह और खुशी का माहौल है।
ट्रस्ट के प्रधान रामदेव तायल, महासचिव सुरेंद्र जैन और संस्थापक ट्रस्टी विजयकिशन ने समस्त भिवानीवासियों व समाज बंधुओं से अपील की है कि वे आगामी 27 सितंबर को प्रात: 11 बजे अग्रसेन भवन पहुंचकर इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम के साक्षी बनें और महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

