अजय सैनी, भिवानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सविता मान ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले से ही कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय लोगों को फिजूल के इवेंट्स में उलझाकर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
उन्होंने कहा कि सरसों का तेल 210 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। रसोई घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और दैनिक उपयोग में आने वाली सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रधानमंत्री कभी थाली बजाते हैं तो कभी दीपक जलवाते हैं।
विकास कार्यों, अमृत सरोवरों और मतदान केंद्रों पर दीये जलाने का ढोंग करके सरकार केवल इवेंटबाजी कर रही है। बीते 12 सालों में देश और प्रदेश की जनता को केवल भ्रमित किया गया है। न तो प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया और न ही शहरों को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाया गया। वादों के विपरीत केवल बेरोजगारी और महंगाई को बढ़ावा दिया गया है, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
सविता मान ने कहा कि जनता अब सरकार की इस ध्यान भटकाने वाली राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब केवल आयोजनों से काम नहीं चलेगा, सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना होगा और युवाओं को रोजगार देना होगा।
- सरकार कभी भी घटा सकती है PF ? EPF के नए इमरजेंसी नियम से बढ़ी टेंशन, रिटायरमेंट फंड पर कितना असर?
- भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
- चाकू की नोंक पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नाबालिग समेत 5 युवकों को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और KTM बाइक जब्त
- iOS 18 अपडेट के बाद बढ़ी Apple की मुसीबत, CCPA ने शुरू की जांच
- दिशा सालियान मौत मामले की जांच सीमा पाहुजा करेंगी, हाथरस-RG कर और चर्चित गुड़िया केस को कर चुकी हैं सॉल्व



