Bhiwadi Factory Fire News: भिवाड़ी के खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस महकमे में बड़ा हड़कंप मच गया है। जयपुर रेंज के IG राघवेंद्र सुहास ने इस मामले में गंभीर लापरवाही और संदिग्ध संलिप्तता को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
इस कार्रवाई की सबसे बड़ी मार DST प्रभारी मुकेश वर्मा पर पड़ी है, जिनसे टपूकड़ा थानाधिकारी का प्रभार भी वापस छीन लिया गया है। जांच में सामने आया कि पटाखा फैक्ट्री संचालक के परिजनों और टीम प्रभारी के बीच आवासीय निकटता थी, जिसके चलते जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे थे। मुकेश वर्मा के साथ ही हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार और कॉन्स्टेबल जगपाल को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
खुफिया तंत्र की विफलता पर उठे सवाल
अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र की एक बड़ी चूक मानी जा रही है। जिस इलाके में यह विस्फोट हुआ, वहां संवेदनशील सामग्री के भंडारण की शिकायतें पहले भी मिलती रही थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अतुल साहू ने पुष्टि की है कि विभाग अब इस मामले की जड़ तक जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पढ़ें ये खबरें
- फर्जीवाड़े पर फुलस्टॉप: यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए क्या है आयोग का प्लान
- चार लोगों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी को 7 साल की सजा, पांच लोग बरी
- मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, NH-80 जाम कर ग्रामीणों का हंगामा
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
