अजय सैनी, भिवानी। आम आदी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता बुधवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भिवानी में सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक ली। उन्होंने कहा कि भिवानी में जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आया हूं। आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश के ङसभी 23 जिलों में जाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे है। पिछले एक सप्ताह में 13 जिलों की अभी तक बैठक कर चुके हैं। 10 जिले बाकी हैं जो आने वाले 3 दिन के अंदर वो पूरे कर देंगे।
हरियाणा की जो व्यवस्था है उससे बहुत परेशानी के अंदर जो हरियाणा के लोग गुजर रहे हैं। हरियाणा का पानी पिछले सप्ताह गृह मंत्री के दबाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राजस्थान को दे दिया। 1994 से जिस पानी का इस्तेमाल हरियाणा शुरू से ही कर रहा था। 1994 में गलत समझौत किया, लेकिन वह पानी दिया नहीं था। अब वो पानी राजस्थान को दे दिया गया। हम इसकी निंदा भी करते हैं और हरियाणा के लोग इसका विरोध भी करते हैं। हरियाणा का किसान परेशान है, किसान को न सिंचाई के लिए पानी मिल रहा और ना पीने के लिए पानी मिल रहा। 80% गांव में डिग्गी का पानी पीने के काबिल नहीं है। हरियाणा में कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। हरियाणा में डकैती, फिरौती, हत्या और रेप आए दिन की घटनाएं बन चुकी हैं। कहीं भी बदमाश शोरूम व दुकान को लूट लेते हैं। फिरौती से बचने के लिए लोग सुरक्षा लेकर बैठे हैं।हरियाणा का किसान दोबारा फिर बाढ़ की आशंका से डर रहा है। पिछले साल की बाढ़ में खराब हुई फसल का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं देती। सरकार चंदा चोरी में लगी है। राम मंदिर के अंदर किस तरिके से चंदा चोरी हुआ, ये जो ट्रस्ट के बड़े-बड़े लोग जो बीजेपी से संबंधित लोग हैं, वो खुद चंदा चोरी में संलिप्त हैं। चोरों को पकड़ने के बजाय सरकार उनके संरक्षण में लगी हुई है। छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ रही है, जबकि बड़े मगरमच्छ सारा माल खा गए। दो दिन पहले मनसा देवी मंदिर से भी ये रिपोर्टें आ रही थीं कि पंचकूला के अंदर 20-25 साल से बैठे लोग चंदे की खुल के चोरी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और डीजीपी के संज्ञान में होने के बावजूद कोई कारवाई नहीं हो रही। क्या यह पैसा बंटवारे का टकराव है? यह लोगों को भ्रमित करने की बात है। ये मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहते हैं। स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि चंदा चोरी की जानकारी ऊपर से नीचे तक सबको है। न उसमें यूपी के मुख्यमंत्री एक्शन ले रहे हैं और न देश के प्रधानमंत्री।
हर बच्चा बेरोजगारी से परेशान
उन्होंने कहा कि हरियाणा बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। हरियाणा के हर गांव में नशा और अपराध पहुंच गया है। हर बच्चा बेरोजगारी से परेशान है। पेपर लीक का इतना बड़ा गोरखधंधा चल रहा है, चाहे वह एच टेट हो, सी। टेट। हो, नीट का पेपर हो। इनके राज में सैकड़ों बार पेपर लीक हो चुके हैं, पर ये इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।उन्होंने कहा कि ये ईडी, सीबीआई और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं। ये वोट चोर हैं, मशीनों के माध्यम से ‘सांसद चोर हैं’, ‘विधायक चोर’ हैं और चंदा चोर भी हैं। आम आदमी पार्टी का जो भी सांसद गया, उससे पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वे केवल राज्यसभा के लोग थे। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वे पंजाब में पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इनके जाने से पार्टी और मजबूत हुई है।
सुशील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मैं कहूंगा कि आप कभी नकली सरदार बनकर पंजाब में घूमते हो, कभी नकली बिहारी बनकर बिहार में घूमते हों। लेकिन आपने हरियाणा को तबाह कर दिया और हरियाणा को बदमाशों के हवाले कर दिया व नशाखोरों के हवाले कर दिया। हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया, सरकारी स्कूल बंद कर दिए और अस्पताल बर्बाद कर दिए। हरियाणा पर ध्यान देना चाहिए। पंजाब व यूपी चुनाव को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी अकेले दम पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन से किनारा इसलिए किया है क्योंकि उसका नेतृत्व एक ऐसी कमजोर पार्टी के पास है जो बीजेपी से बैक-डोर समझौता करती है। कांग्रेस लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त रही है और जब उन्हें भ्रष्टाचार की फाइल दिखाती है, तो कहते हैं चोर-चोर मौसेरे भाई। फिर मिल जाते हैं।
- राजस्थान के दूल्हे से लाखों की ठगी, जेवर-रुपये लेकर फरार हुई दुल्हन और दलाल
- आठ साल से अधर में पेंड्रा बायपास: जनहित में जिला प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा, बजट आवंटन की मांग को लेकर CM साय से करेंगे मुलाकात
- मोगा सदर थाने में देर रात धमाका, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
- ‘मैं न शिवराज से डरता हूं न किसी मंत्री से’, इछावर के पटवारी का ऑडियो वायरल; कहा- घाट-घाट का पानी पिया है
- रायपुर में ‘यंग इंडियन पार्लियामेंट 2026’ का हुआ आयोजन, 150 विद्यार्थियों ने मॉक संसद में सीखा लोकतंत्र का पाठ

