अजय सैनी, भिवानी. भिवानी जिला के गाँव बडेसरा की प्रीति पंवार ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला मुक्केबाजी के 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर देश के लिए रजत पदक पक्का कर लिया हैं। प्रीति अपने फ़ाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज के साथ पंचों के जौहर दिखाएगी।
राष्ट्रमंडल महिला मुक्केबाजी के 54 किलोग्राम। भार वर्ग में बडेसरा की प्रीति ने हर दौर में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रीति भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है। उसका कहना है कि वह सेना की गौरवगाथा में एक और पन्ना जोड़ना चाहती है। इसीलिए वह पूरी तरह फाइनल में जीत के लिए आश्वस्त है।
प्रीति की शानदार सफलता को लेकर गाँव बडेसरा में भी ख़ुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों की निगाह आज होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

