अजय सैनी, भिवानी. हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान तथा बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी द्वारा आयोजित 59वीं अंडर-15 तथा अंडर-17 हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्थानीय रोहतक गेट स्थित बर्डी बैडमिंटन एरिना के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार भिवानी के बर्डी बैडमिंटन एरिना में अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ।
इस चैंपियनशिप में बर्डी बैडमिंटन एरिना में नियमित अभ्यास करने वाले भिवानी के प्रतिभावान खिलाड़ी नमन और सूर्यांश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और पूरे जिले का नाम रोशन किया। एरिना के संचालक शुभम और महेश के मार्गदर्शन में इस केंद्र ने कम समय में ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की मिसाल पेश की है।
खिलाडिय़ों की इस शानदार सफलता के पीछे उनके कोचों की दिन-रात की मेहनत रही। मुख्य कोच शुभम तंवर, देवेन अरोड़ा और रजत भाटी ने खिलाडिय़ों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए थे, जिसका फल आज सभी के सामने है।
खिलाडिय़ों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए बर्डी बैडमिंटन एरिना के संचालक शुभम शर्मा ने कहा कि हमारे खिलाडिय़ों नमन और सूर्यांश का यह प्रदर्शन पूरे बर्डी बैडमिंटन एरिना परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। इस सफलता का पूरा श्रेय हमारे तीनों समर्पित कोचों शुभम तंवर, देवेन अरोड़ा और रजत भाटी की अथक मेहनत और सही मार्गदर्शन को जाता है।
इसके साथ ही, बच्चों के माता-पिता का निरंतर सहयोग और विश्वास ही इस जीत की मुख्य नींव रहा है। ववही बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के सचिव सतवेंद्र सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों, उनके अभिभावकों और बर्डी बैडमिंटन एरिना की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भिवानी में इस स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना और स्थानीय खिलाडिय़ों का इसमें चमकना जिले में खेल संस्कृति के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
- BJYM की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: MP के आशीष झाला को मिली अहम जिम्मेदारी, इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- ‘साहब! मेरी जान को खतरा है…’ पुलिस को दी तहरीर बेअसर, बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भूना
- नवरात्रि पर जुलुम में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के 14 रचनाकारों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और गीतों पर रात 2 बजे तक झूमते रहे श्रोता
- खंडवा में दहन से पहले ही धराशायी हुए रावण! बारिश और तेज हवाओं से पुतले भीगे, कुछ जगह जमीन पर गिरे
- खुशियों के बीच मौत का तांडवः मूर्ति विसर्जन करने गए 5 किशोर डूबे, 3 की टूटी सांसें, जानिए 2 की कैसे बची जान…

