अजय सैनी, भिवानी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा युवाओं का धरना शनिवार दोपहर बाद समाप्त हो गया। इसके बावजूद शनिवार शाम कांग्रेस ने युवाओं के संघर्ष के समर्थन में भिवानी में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लड़ाई जारी रहेगी, क्योंकि अभी बहुत सी मांगों को मनवाना बाकी है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे युवाओं पर 20 व 21 जुलाई को दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों द्वारा किया गया लाठीचार्ज, शर्मनाक है।
सरकार इतने निचले स्तर पर आ सकती है इसका अंदाजा किसी को नहीं था। बेटियों पर पुलिस की बेरहमी और आपत्तिजनक स्थिति पैदा करना अनेक प्रकार के शक पैदा करता है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले केवल धोखा करते हैं। उनकी वास्तविकता सभी के सामने आ गई है।

प्रदर्शन नेहरू पार्क शहीद मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा के सामने से शुरू होकर घंटाघर, सराय चौपटा, किरोड़ीवाल मंदिर, सिटी पुलिस स्टेशन के रास्ते बिछला बाज़ार में समाप्त हुआ। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने जिले भर आए कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त
किया और उनसे आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस की नीतियों का प्रचार व प्रसार करें।निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी।
- जीजा है या जल्लाद ? साले पर बहन के पति ने तलवार से किए कई वार, जानिए आखिर रिश्तों को भूलकर क्यों बहाया खून…
- Gold Silver Rate Today : सोना मामूली महंगा, चांदी में गिरावट, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों के भाव देखें
- दरभंगा के डीएमसीएच में शराब पार्टी करती 3 महिला कर्मचारी का वायरल वीडियो, जांच के आदेश
- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व जस्टिस जोसेफ ने उठाए सवाल, कहा- सभी चुनाव आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया एक जैसी होनी चाहिए
- पंजाब के 11 जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

