अजय सैनी, भिवानी. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी और युवा-विरोधी नीतियों के खिलाफ स्थानीय लघु सचिवालय पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिलेभर से अनेक नेता व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे। कार्यकर्ताओं के हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां थीं और पूरा सचिवालय परिसर भ्रष्ट सरकार होश में आओ और हरियाणा का हक मारना बंद करो के नारों से गूंज उठा।
स्थानीय लघु सचिवालय पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने बेहद तीखे लहजे में सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज का यह विशाल हुजूम इस बात का गवाह है कि हरियाणा की जनता अब इस तानाशाही और धोखेबाज़ सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है।
उन्होंने 5 बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि तेल और घरेलू सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार टैक्स वसूलने में मस्त है और आम आदमी का बजट पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। नीट जैसी बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक होना महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य का सौदा है। पेपर लीक माफिया को सत्ता का पूरा संरक्षण है। हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। डिग्रियां हाथ में लेकर युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और सरकार केवल झूठे आंकड़ों का खेल खेल रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की नौकरियों में प्रदेश के होनहार युवाओं का हक मारकर बाहरी राज्यों के लोगों को पिछले दरवाजे से नौकरियां बांटी जा रही हैं। यह हमारे बच्चों के साथ सरासर अन्याय है।
अनिरूद्ध चौधरी व प्रदीप जोगी ने कहा कि जिस प्रदेश का नौजवान खून-पसीना बहाकर दिन-रात पढ़ाई करता है, आज उसे अपने ही राज्य में पराया बना दिया गया है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के युवाओं के जख्मों पर नमक छिडक़ते हुए एचपीएससी बाहर के लोगों को नौकरियां दे रहा है। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। आपका साथ, हमारा संघर्ष और हरियाणा का हक केवल नारा नहीं, हमारा संकल्प है। आज भिवानी से उठी यह ललकार इस जनविरोधी सरकार के पतन की शुरुआत साबित होगी।
लघु सचिवालय पर घंटों चले इस उग्र प्रदर्शन के बाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी के नेतृत्व में राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को एक त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार ने तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए, पेपर लीक पर रोक नहीं लगाई और एचपीएससी की भर्तियों में हरियाणा के युवाओं को पहला हक देने की नीति लागू नहीं की, तो कांग्रेस इस आंदोलन को ब्लॉक और गांव स्तर पर ले जाकर इसे एक बहुत बड़ा जनआंदोलन बनाएगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामकिशन फौजी, कमल प्रधान, कुलवंत कोंटिया, अजय वैद, कुंवर बीर सिंह, ईश्वर प्रधान, सत्यजीत पिलानिया, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, संजय गांधी, सुनील जागलान, रवि सोलंकी, कृष्ण प्रजापत, शिव कुमार चांगिया एससी प्रधान, विरेंद्र वाल्मीकि, युवा अध्यक्ष रजत वाल्मीकि, नरेश तंवर जीएम, मनजीत लांगन, विजेंद्र सिवाच, कर्ण सिंह, रणदीप हुड्डा, कामरेड रवि खन्ना, राजकुमार धनखड़, बलवान पार्षद, अशोक ढ़ोला, मा. बलवंत घणघस, बलबीर सरोहा, अमरपाल सिंह, रमेश ढिक़ाव, बलवान रंगा, सुमित बराड़, प्रवीण बूरा, तोलाराम शर्मा, अमित पंघाल, रणधीर सिंह सांगवान, अनिल नेहरा, लक्ष्मण वर्मा, श्यामलाल चारण, मुकेश पहलवान, सुनील उमरावत, सूरत जांड, धीरज माडीआला, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- गैस टैंकर में लीकेज से मची अफरा-तफरी, अचानक हुआ रिसाव; चालक बोला- ‘ये नॉर्मल है’…
- पनपोश सर्किट हाउस हथियार केस: हाथ आया फरार निलंबित भाजपा नेता प्रकाश पासवान, लगे ये आरोप
- Mitsubishi Pajero Re-Entry: 5 साल के लंबे इंतजार के बाद नए अवतार में लौट रही है Iconic SUV, 2 September को होगी पेश
- दिल्ली में बनेगा अनोखा डबल डेकर कॉरिडोर, सड़क के ऊपर फ्लाईओवर और सबसे ऊपर दौड़ेगी मेट्रो
- देश का गद्दार कपल: साहिल-समीरा दिल्ली में बैठकर पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे, चंद पैसे के लिए बन बैठे देशद्रोही


