अजय सैनी, भिवानी. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला मुक्कबाजो के सोना जीतने के अभियान की शुरुआत 54, किलोग्राम की प्रिया पंवार व भिवानी की 57 किलोग्राम भार वर्ग
जैसमीन लंबोरिया ने शनिवार दोपहर बाद कर दिया। प्रिया पंवार ने फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगार्डो को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत भारत का गौरव बढ़ाया प्रीति पंवार मूल रूप से भिवानी जिला के गाँव बडे सरा की रहने वाली है और वर्तमान में सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है।
प्रीति की शानदार सफलता से सेना में भी उत्साह की लहर हैं और साथ ही देश भर के खेत प्रेमियों का गौरव, 7वें आसमान पर दिखाई दे रहा है। प्रीति पंवार के गांव बड़ेसरा में परिजनों को बधाई देने वालों ताता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर 57 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की जैस्मीन लंबोरिया ने फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिशेला वाॅश को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। शानदार जीत हासिल करने पर जैसमीन के परिजनों को बधाई देने वालों का शाम से ही घर पर
जमघट लगा हुआ है।

भिवानी की अनेक सामाजिक संस्थाओं, व खेल से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रीति पंवार व जैस्मीन लंबोरिया का स्कॉटलैंड से भिवानी पहुंचने पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

