18 सूत्री मांगों को लेकर 1500 से अधिक किसान, मजदूरों, महिलाओं व कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां….

अजय सैनी भिवानी : संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अपनी 18 सूत्री मांगों के लिए जिला डैडक्वाटर पर 1500 से अधिक किसान, मजदूर, महिलाएं व कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देने के लिए पहुंचे। वहां सभी ने मिलकर एक बड़ी सभा की। जिसकी अध्यक्षता एटक के फूत सिंह इन्दौरा, किसान सभा के रामफल देशवाल, एआईकेकेएमएस के मास्टर बस्तीराम, सीटू से सुशीला सरोहा, एआईयूटीयूसी से राजकुमार, जम्मूरी किसान सभा से सुनील, भारतीय किसान यूनियन नैन से मेवा सिंह आर्य, टिकैत से करतार गिल व इंटक से सोमबीर जांगड़ा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सीटू के कामरेड अनिल कुमार व किसान सभा से मास्टर जगरोशन ने किया। इस दौरान सभी ने प्रस्ताव पास कर अग्निशमन कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों व बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।


जेल भरो आंदोलन के तहत सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड कृष्ण प्रसाद, किसान सभा व माकपा नेता कामरेड ओम प्रकाश, इंटक से रामअवतार खोरड़ा, युवा कल्याण संगठन से कमल सिंह प्रधान व एआईकेके एम एस से रोहताश सैनी ने कहा कि यह जेल भरो आन्दोलन किसान मजदूरों की 18 सूत्री मांगों के लिए किया जा रहा है , जिसमें किसानों के लिए सी 2+50 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य , बिजली बिल 2025 रद्द करने , बीज बिल , नया मण्डी कानून वापिस करने , मजदूरों के चार कोड रद्द करने , अमेरिका व यूरोपियन यूनियन के साथ हो रहे व्यापारिक समझौते रद्द करने , न्यूनतम वेतन &6000 रुपये करने , क’चे कर्मचारियों को पक्का करने , पुरानी पैंशन बहाल करने , मनरेगा पुराना कानून बहाल करने सार्वजनिक क्षेत्र का निजिकरण रोकने व अन्य स्थानीय मांगें शामिल हैं ।

आन्दोलन कारियों की तरफ से राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन लेने जिला उपायुक्त की तरफ से तहसीलदार सुरेश कुमार आए थे , सभा में घोषण की गई 15 अगस्त से 21 अगस्त तक विधायकों व सांसदों को ज्ञापन दिए जाएंगे , 26 नवम्बर को दिल्ली कूच करेंगे ।

उसके बाद आन्दोलन कारी गेट प्रशासन के पास आकर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाने लगे तो प्रशासन ने 1500 से अधिक आन्दोलनकारियों को पिरफ्तार कर लिया और 20.बसों में बैठाकर पुलिस लाईन में अस्थाई जेल बनाकर वहां रखा , जिसमें बड़ी संख्या में महिला वं किसान शामिल थे । वहां एक घण्टा रखने के बाद डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुरेश कुमार ने सभी को रिहा कर दिया । प्रदर्शन को सम्बोधित करने वालो में दयानंद पूनिया , ईशवर शर्मा , आजाद मिरान ‘ धर्मपाल बारवास , राकेश आर्य , नरेश तंवर , राजेश कुंगड़ , राजबाला शर्मा , कांग्रेस शहरी प्रधान प्रदीप गुलिया , अशोक मलिक ‘ सन्तोष देशवाल मेंशामिल थे ।