अजय सैनी, भिवानी. खेल नगरी भिवानी में पहली बार आयोजित दो दिवसीय पिकलबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन स्थानीय स्विंग एंड स्मैश भिवानी स्पोर्ट्स एरीना गवर्नमेंट आईटीआई के सामने में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल से जोडऩा तथा जिले में इस खेल को नई पहचान दिलाना था। टूर्नामेंट में जिले भर की 31 टीमों के लगभग 50 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रोफेसर जगविंद्र सिंह सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं 21 हजार की कुल नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में डबल्स वर्ग में तुशार सहारण एवं गौरव प्रथम तथा मनप्रीत घणघस एवं विवेक द्वितीय रहे। इसी प्रकार सिंगल्स वर्ग में मनप्रीत घणघस प्रथम व हर्ष शर्मा द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जगविंद्र सिंह सांगवान ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
आयोजकों ने बताया कि भिवानी में पिकलबॉल की सुविधाओं के अभाव के कारण यह खेल अभी तक अधिक लोकप्रिय नहीं हो पाया था। स्विंग एंड स्मैश भिवानी स्पोर्ट्स एरीना द्वारा आयोजित इस प्रथम टूर्नामेंट के बाद युवाओं में इस खेल के प्रति उत्साह और रुचि तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के और भी बड़े पिकलबॉल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे तथा सरकार से भिवानी में पिकलबॉल खेल के विकास हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।
- सिद्धार्थनगरः शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
- करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- भोपाल-इंदौर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, गाड़ी के उड़े परखच्चे
- प्याज ने महंगाई की रेस में लगाई दौड़! बिना ब्रेक के भाग रहे दाम, अब रसोई में एन्ट्री बंद
- जमुई की घटना पर मंत्री लखेन्द्र रौशन का फूटा गुस्सा, बोले- मैं खुद निःशब्द हूं, किसी भी दरिंदे को बख्शेंगे नहीं!



