वड्डा गुरु नानक दा दरबार’ जैसे भावपूर्ण शब्दों से संगत को करेंगे निहाल, पुरानी देवसर चुंगी स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा विशाल समागम
अजय सैनी, भिवानी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भिवानी में 12 सितंबर को विशाल गुरबाणी समागम का आयोजन किया जाएगा। पुरानी देवसर चुंगी स्थित प्राचीन गुरुद्वारा सिंह सभा में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश में प्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तनकार एवं कथावाचक भाई चमनजीत सिंह लाल जी विशेष रूप से पहुंचेंगे।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा देवसर चुंगी के प्रधान प्रेम मुटरेजा और मुख्य ग्रंथी ने बताया कि भाई चमनजीत सिंह लाल जी गुरबाणी कीर्तन और कथा के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। अपनी मधुर आवाज में ‘वड्डा गुरु नानक दा दरबार, महिमा मणीकरण दी’ जैसे भावपूर्ण शब्दों और भजनों के लिए प्रसिद्ध भाई चमनजीत सिंह लाल जी का भिवानी में यह पहला गुरबाणी समागम होगा।
शाम 6 बजे शुरू होगा समागम
प्रधान प्रेम मुटरेजा ने बताया कि गुरबाणी समागम का शुभारंभ शाम 6 बजे होगा। कार्यक्रम रात 9 बजे अरदास के साथ संपन्न होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
समागम को लेकर भिवानी की सिख संगत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
गणमान्य लोगों को दिया गया निमंत्रण
भिवानी की संगत की ओर से कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि तथा जिला प्रधान वीरेंद्र कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोगों को समागम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



