अजय सैनी, भिवानी। हरियाणा की भाषा, लोक संस्कृति और स्थानीय फिल्म प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रोहतक में दो दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा (IFFH) का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही फिल्म और कला जगत से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
हरियाणा इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) के अध्यक्ष जनार्दन शर्मा भिवानी के न्यू हाउसिंग बोर्ड पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पौत्र एवं बाल कलाकार निलेश शर्मा से मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रस्तावित फिल्म फेस्टिवल की जानकारी साझा की।
जनार्दन शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल का आयोजन दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा), रोहतक के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से दर्शकों को पहली बार देश के साथ-साथ विदेशों की चुनिंदा फिल्मों को देखने का अवसर मिलेगा।
अलग-अलग श्रेणियों की फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में देश-विदेश से सैकड़ों प्रविष्टियां मंगाई गई थीं। इनमें से विशेषज्ञ ज्यूरी द्वारा चयनित फिल्मों को समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। चयनित फिल्मों में फीचर फिल्म, रीजनल फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।
फेस्टिवल के अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली फिल्मों और कलाकारों को बेस्ट कैटेगरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड समारोह में कमिश्नर पब्लिक रिलेशंस, आर्ट एंड कल्चर आईएएस के.एम. पांडुरंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
युवा कलाकारों के लिए मास्टर क्लास
फिल्म फेस्टिवल के दौरान युवा कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के लिए विशेष मास्टर क्लास भी आयोजित की जाएंगी। बॉलीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा और निर्देशक अश्विन चौधरी प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।
इन मास्टर क्लास के जरिए युवाओं को अनुभवी फिल्म प्रोफेशनल्स से अभिनय, फिल्म निर्माण और सिनेमाई तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।
फिल्म और कला जगत की हस्तियां होंगी शामिल
जनार्दन शर्मा के अनुसार समारोह में फिल्म एवं कला जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें वरिष्ठ अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर, पंजाबी गायक काका, पंजाबी अभिनेता प्रिंस कंवलजीत सिंह और हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा देश-विदेश से निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और कलाकार भी फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे।
हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक मंच देने का प्रयास
हाइफा अध्यक्ष ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य केवल फिल्मों की स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं है। इसके जरिए हरियाणा की भाषा, लोक संस्कृति और यहां की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा को वैश्विक फिल्मकारों के लिए एक प्रतिष्ठित वार्षिक मंच के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे स्थानीय कलाकारों को देश-विदेश के फिल्मकारों के साथ जुड़ने और हरियाणवी संस्कृति को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के अवसर मिल सकेंगे।
- साजिश या खौफनाक अंत? पेड़ से लटके मिले युवक-युवती; मौके से मिले सुराग ने खड़े किए बड़े सवाल
- Asian Games 2026: जापान रवाना होने से पहले टीम इंडिया के सामने नई परेशानी, IOA की जगह BCCI को संभालनी पड़ी कमान, जानें क्या है पूरा मामला
- साबुन-डिटर्जेंट से हाथों में होती है जलन, सफाई करते समय इन बातों का ध्यान
- बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग में नगर पार्षद के पति समेत दो गंभीर रूप से घायल, पुलिस की जांच जारी
- Jharkhand News: बड़गांई जमीन मामले में CM हेमंत सोरेन की पेशी 21 सितंबर को, PMLA कोर्ट में आरोप गठन पर होगी बहस



