अजय सैनी, भिवानी. भिवानी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी , किसान सभा , सीटू , जनवादी महिला समिति , जन संघर्ष समिति व दलित अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे जंतर मंतर पर छात्र आन्दोलन के समर्थन में जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी के सामने एक दिवसीय धरना व प्रातः 10 बजे से ही 4 बजे उपवास किया और केंद्र राज्य सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में नारे लगाए ।
धरने में प्रस्ताव पास करके दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मन्तर पर शांतिपूर्ण आन्दोलनकारी छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के लिए केन्द्र सरकार की कड़ी निंदा की है तथा पुलिस बल द्वारा आन्दोलन को दबाने की बचकाना हरकत करार दिया है।
एक दिवसीय धरना व उपवास की संयुक्त अध्यक्षता विभिन्न संगठनों की ओर से मास्टर जगरोशन , रामफल देशवाल , कामरेड अनिल कुमार , सुखदेव पालवास , सन्तोष देशवाल , सज्जन कुमार सिंगला , स्नेहलता व नरेश कुमार शर्मा ने की । धरने को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि छात्रों के आन्दोलन का नेतृत्व करने वाले पर्यावरण व गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का केंद्र सरकार छात्रों की मांगें मानने की बजाए जबरदस्ती अनशन तुड़वाना अलोकतान्त्रिक है।
छात्रों की मांगें हैं कि एनटीए को भंग किया जाए , केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए तथा सभी परीक्षाओं को निष्पक्ष , पारदर्शी तरीके से करवाना सुनिश्चित करवाया जाए । उन्होंने कहा कि नीट यूजी परीक्षा के पेपर का लीक होना बहुत ही निंदनीय घटना है , जिससे 22 लाख से अधिक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुई है , जिनमें सैंकड़ों विद्यार्थी आत्म हत्या कर चुके हैं , इसके लिए केन्द्र सरकार कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है , वह अपने एक जिम्मेदार केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री को हटाने के लिए भी तैयार नहीं है , उल्टे जायज मांग करने वालों को ही एकत्रित नहीं होने दे रही है , पुलिस बल पर जायज मांगों को दबाने की कोशिश की जा रही है ।
धरने पर अपने विचार रखने वालों में आंगनवाड़ी वर्कर नेता ब्रिजेश राणा , करतार ग्रेवाल , रतन कुमार जिंदल , मुख्य अध्यापक अजीत सिंह राठी , राममेहर सिंह , पूर्व छात्र नेता अशोक कुमार , छात्र अंकुश , कृष्णा सिवाच, सरोज , सुनीता कुंगड़ , उपासना सिंह ,कर्ण सिंह जैनावास , सुबेदार धनपत सिंह , राजेश कुंगड़ , महेंन्द्र प्रजापत , महेन्द्र तंवर , महेद्र मिताथल , मैनेजर निहाल सिंह , प्रताप सिंह सिंहमार , रामकिशन , मामन राम , ओम प्रकाश जेई , बलवान दरोगा , ओम प्रकाश दलाल , राजेद्र प्रजापत , दलबीर चैहड़ , मीरसिंह ओबरा शामिल थे ।
- ‘लखपति दीदी’ पर होगा रिसर्च! राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा संदेश, महिला किसानों को बताया देश की असली ताकत
- Jaipur Water Bill New Rules: 10 अगस्त से मिलेगा डिजिटल पानी का बिल, QR Code स्कैन करते ही दिखेगी 10 महीने की हिस्ट्री
- जीतू पटवारी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर: 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत, जानें क्या है मामला
- बड़ी खबरः AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर ने लगाई फांसी, दो महीने पहले पति ने भी किया था सुसाइड
- अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच, यमुनानगर से सैकड़ों किसान रवाना; बोले- बैरिकेड नहीं रोक पाएंगे


