अजय सिंह, भिवानी. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहारों की हौसलाअफजाई के लिए गांव कायला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान बारहवीं कक्षा के 17 मेरिट धारकों और दसवीं कक्षा के मेरिट प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बोर्ड चेयरमैन द्वारा विशेष रूप से स्वर्ण पदक प्रदान किए गए और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और पुष्पम के साथ बेहद गरिमामयी माहौल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुखविंद्र ने की। मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन शर्मा ने एक सकारात्मक और प्रेरक दृष्टिकोण साझा किया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दौर संभावनाओं से भरा हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर उपलब्ध हैं। पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढक़र अब फूड सप्लाई एवं मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग स्किल्स और तकनीकी क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इन कौशलों को अपनाएं और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। चेयरमैन ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत जारी रखने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। समारोह में विद्यालय और ग्रामीणों की तरफ से बोर्ड चेयरमैन डा. पवन शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने चेयरमैन को पारंपरिक तौर पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सुधारों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

उन्होंने मंच से विद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने स्कूल परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से बनवाई गई आधुनिक लाइब्रेरी का विशेष रूप से निरीक्षण किया। ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास और शिक्षा के प्रति जागरूकता की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए चेयरमैन ने कहा कि समाज के सहयोग से ही सरकारी स्कूलों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को गढऩे में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेश गौतम एवं प्राचार्य सुखविंदर, सुमन, रजनी, बबीता बेरवाल, बबीता, पवन, दीपक, जयप्रकाश, सतवीर, जोगिंद्र, सुरेंद्र, राजकुमार, कविता, सुरेंद्र, दीप, ज्योति, अंजू, राजू, रामवीर, अमरनाथ, सुनील नंबरदार सहित समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
- बेशकीमती जमीन पर छिड़ा विवाद: एक तरफ ‘पुश्तैनी जायदाद’ के लिए खड़ी बुजुर्ग महिलाएं तो दूसरी तरफ ‘हक’ की लड़ाई लड़ता आवेदक…
- मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलटी! हादसे के बाद चालक फरार, राहगीरों ने बचाई जान
- दिल्ली फिर शर्मसार! सामान लेने गई छठी कक्षा की छात्रा को बनाया बंधक, दुकान में दुष्कर्म का आरोप
- ‘अतीक-आजम-मुख्तार चलाते थे सरकार’, यूपी में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार
- पहाड़ों की राह होगी आसान, उत्तराखंड में 51 रोपवे प्रोजेक्ट्स को रफ्तार



