अजय सैनी, भिवानी. गोवा में आयोजित यूथ स्पोर्ट्स ओपन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में गांव नौरंगाबाद निवासी मयंक शर्मा पुत्र संजय शर्मा ने अपनी अचूक निशानेबाजी का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। मयंक ने अंडर-17 वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच कांस्य पदक पर कब्जा कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मयंक की इस राष्ट्रीय स्तर की सफलता पर पूरे प्रदेश और खेल जगत में खुशी की लहर है। पदक विजेता खिलाड़ी की उपलब्धि पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन शिवकुमार पाराशर ने बधाई दी।
इस मौके पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि मयंक शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर ना केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा की मिट्टी में ही खेल और संघर्ष बसा है, और मयंक ने सीमित उम्र में जो एकाग्रता दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ऐसे होनहार खिलाडिय़ों की शिक्षा और खेल समन्वय के लिए हमेशा तत्पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि मयंक का यह सफर यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि आने वाले समय में वह ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएगा। मयंक के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

इस अवसर पर सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन शिव कुमार पाराशर ने भी मयंक शर्मा की पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की जरूरत होती है। मयंक ने गोवा की धरती पर तीरंदाजी में जो निशाना साधा है, वह राज्य सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों और युवाओं की कड़ी मेहनत का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा व भिवानी आज खेलों का हब बन चुका है। मयंक शर्मा की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों से जुडऩे और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी। मयंक और उनके कोच-परिवार को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई। मयंक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच के मार्गदर्शन और बड़ों के आशीर्वाद को दिया है। मयं की उपलब्धि पर पूर्व सरपंच रामकुमार शर्मा, धर्मराज, कृष्ण, जयभगवान, दिलबाग, रामशरण, मान सिंह, सत्तू, अनिल, राजेश सहित अनेक खेलपे्रमियों ने बधाई दी।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

