अजय सैनी, भिवानी. शुक्रवार को भिवानी जंक्शन पर आल इंडिया गार्ड एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन कर कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की गई।
एआई जीए ने कहां कि गत 6 मई को भिवानी जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3 पर एक टिकट परीक्षक द्वारा गोरखधाम सुपरफास्ट के ट्रेन मैनेजर के साथ मारपीट की गई। यह निंदनीय हैं। जब कर्मचारी सुरक्षित नहीं है तो यात्रियों की सुरक्षा हम कैसे सुनिश्चित कर पाएंगे। यह बड़ा सवाल है।
भिवानी शाखा के प्रधान विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि इस मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी कर्मचारी को किसी दूसरे कर्मचारी के साथ हाथापाई या फिर मारपीट का अधिकार किसने दिया है? यह निंदनीय है। ऑल इंडिया गार्ड एसोसिएशन भिवान शाखा द्वारा स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया और इसके बाद शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन भेजे गए और ट्रेन मैनेजर से हाथापाई व मारपीट करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

एसोसिएशन द्वारा स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से बीकानेर रेल मंडल और उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। भिवानी शाखा के प्रधान विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड तक अपनी आवाज को उठाएंगे।

जब तक समस्या का समाधान नहीं होता और पीड़ित ट्रेन मैनेजर को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
- Crude Oil Price Today : US-ईरान तनाव फिर बढ़ा, 88 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, जानिए क्यों बढ़ी टेंशन ?
- घोड़े की खरीदी बिक्री पर हाईकोर्ट सख्त: विरोधाभासी बयान सामने आने पर रिकॉर्ड तलब, हैदराबाद से जबलपुर लाए गए थे 57 घोड़े
- गुजविप्रौवि की डॉ. अनीता सिंह किरडोलिया को वेस्टवाटर ट्रीटमेंट शोध के लिए ₹32 लाख का अनुदान
- 16 लाख स्वीकृत लेकिन नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण, नाराज ग्रामीणों ने धान रोपकर जताया विरोध
- JPSC गड़बड़ी मामले में फिर CID के सामने पेश हुए पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते, दूसरे दिन भी जारी पूछताछ


