भिवानी। शहर के पतराम गेट स्थित श्रीमती फूलां देवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक शिक्षक की खुदकुशी से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भिवानी निवासी करीब 35 वर्षीय सावंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह स्कूल पहुंचे थे और सुबह की कक्षा भी ली थी। इसके बाद उन्होंने स्कूल की छत पर बने एक कमरे में जाकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार, सुबह स्कूल आने के बाद सावंत ने सामान्य रूप से अपनी क्लास ली। क्लास लेने के बाद वह छत पर बने कमरे में चले गए। कुछ समय बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो मामले का पता चला। कमरे में उन्होंने कथित तौर पर पहले जहरीला पदार्थ खाया और फिर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से जहरीले पदार्थ की एक बोतल भी बरामद हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम स्कूल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके से मिले सामान को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
दिनोद गेट चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई थी। परिजनों के बयानों के आधार पर फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
खुदकुशी की वजह अभी साफ नहीं
करीब 35 वर्षीय शिक्षक ने स्कूल परिसर में ही यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और स्कूल से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
शिक्षक की स्कूल में सामान्य तरीके से पहुंचने और क्लास लेने के बाद अचानक खुदकुशी किए जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
- मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी, 27 लाख कैश और हथियार बरामद
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सस्पेंड… चार सूत्रीय मांगों पर किसान संघ ने खोला मोर्चा… चौथना हत्याकांड मामले में 3 गिरफ्तार….
- उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबितः 7 दिन के भीतर सभी मामलों के निराकरण के सख्त निर्देश
- ग्लोबल इकोनॉमी में भारत का डंका बजाः IMF ने FY27 में India GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 6.4% से बढ़ाकर 7% किया
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन

