अजय सैनी, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर स्थित तेलीवाड़ा क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था ठप्प होने और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में मोहल्ले की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. नागरिकों ने साफ कहा कि यदि कल तक सीवरेज की मशीन से सफाई और टूटे ढक्कनों की मरम्मत नहीं हुई, तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव करेंगे.
सीवरेज ओवरफ्लो से जलभराव और हादसों का खतरा
जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओम प्रकाश और व्यापारी नेता देवराज मेहता ने बताया कि तेलीवाड़ा की गली नीची होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो होते ही पानी भर जाता है. गली में सीवरेज के ढक्कन टूटे हैं और पास में ही बड़ा गड्ढा बन गया है. जलभराव के दौरान ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों और टेलीफोन के माध्यम से सूचना देने के बावजूद विभाग ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया.
डेंगू का मंडरा रहा खतरा, बीमारियों की आशंका
सीवरेज का गंदा पानी जमा रहने से क्षेत्र में मच्छरों के पनपने और डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि सीवरेज की मशीन से पूरी तरह सफाई कराई जाए, टूटे हुए ढक्कनों को बदला जाए और खतरनाक गड्ढों की तुरंत मरम्मत की जाए.
lluram.com/sonipat-gohana-temple-priest-death-kathura-village-murder-case/
एसडीओ ने दिया आश्वासन, कल काम शुरू न होने पर घेराव तय
प्रदर्शन के दौरान जब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ से बातचीत की गई, तो उन्होंने अगले दिन ही सफाई के लिए मशीन लगाने का आश्वासन दिया. हालांकि, कामरेड ओम प्रकाश और देवराज मेहता ने चेतावनी दी कि यदि कल सफाई और मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में नागरिक विभाग के कार्यालय पर धरना देंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे. प्रदर्शन में ज्योति चावला, आशा रानी, सुनीता, सरला, शकुंतला, शीमा, सतपाल, अवनीश, शिव कुमार सनेजा, राजाराम, नंदलाल, आचार्य गोस्वामी और राजेंद्र सहित अनेक लोग शामिल थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

