आरा। बिहार के भोजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली एक 19 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
काम के बहाने बुलाकर पिलाई शराब
पीड़िता के पति के अनुसार, महिला 1 फरवरी को काम के सिलसिले में आर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव के पास आई थी। शनिवार रात एक कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब महिला ने घर छोड़ने की गुहार लगाई, तो नशे में धुत संचालक ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
सुनसान खेत में ले जाकर की हैवानियत
हैवानियत यहीं नहीं रुकी। संचालक लक्ष्मण यादव ने अपने दो अन्य साथियों-मैजिक ड्राइवर अशोक यादव और डीजे ऑपरेटर जितेंद्र यादव को भी बुला लिया। आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर एक सुनसान खेत की झाड़ियों में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट भी की गई।
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पीड़िता ने किसी तरह अपने पति और साथियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। करनामेपुर थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। 2 साल की मासूम बच्ची की मां के साथ हुई इस दरिंदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


