प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों वीआईपी, वीवीआईपी और सेलिब्रिटीज का जमघट लगा हुआ है। इसी क्रम में आज तड़के सुबह भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पहुंची, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत भी थे साथ में

भोजपुरी फिल्मों और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा और फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत तड़के सुबह भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान वह भक्ति में लीन नजर आई। वहीं आरती देखने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।

बिग बॉस 10 सहित कई हिंदी टीवी धारावाहिकों में अभिनय

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों और बिग बॉस 10 सहित कई हिंदी टीवी धारावाहिकों में अभिनय के लिए जानी जाती है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता बिग बॉस 10 से मिली। इसके अलावा उन्होंने नजर और नमक इश्क का जैसे चर्चित धारावाहिकों में मुख्य नकारात्मक भूमिकाएं निभाई है। उन्होंने अब तक की हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के साथ 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। वह पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गज भोजपुरी सितारों के साथ काम कर चुकी है।

मोनालिसा (अंतरा biswas) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m