शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नारियल खेड़ा इलाके में हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने इलाके में निजी जमीन पर किए गए करीब 50 से 60 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। कार्रवाई के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं, कार्रवाई को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश है।

नारियल खेड़ा के रहवासियों का कहना है कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उनके मुताबिक, वे नियमित रूप से बिजली-पानी के बिल और टैक्स भी जमा करते आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि उन्हें कार्रवाई की जानकारी देर शाम मिली और सुबह करीब 6 बजे से प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

बारिश के बीच कार्रवाई से बढ़ी चिंता

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर रहवासियों का कहना है कि अभी बारिश का मौसम है। ऐसे में मकान हटाए जाने पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर वे कहां जाएंगे। लोगों ने प्रशासन से मानवीय आधार पर कुछ समय की मोहलत देने और पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m