शिखिल ब्यौहार/शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध रूप से रह रही एक उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह बिना पासपोर्ट और दस्तावेज के रह रही थी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने विदेशी विषयक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान निलुफर बखरोमोखा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद पश्चिम बंगाल निवासी साजिद हुसैन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक, युवक और विदेशी महिला की जानकारी मकान मालिक ने दी थी। वह 10 दिन पहले भोपाल पहुंची थीं और साजिद के साथ किराए के कमरे में रह रही थी।

कमरे से मिला पैक सामान

किराएदार साजिद हुसैन कमरे से सामान हटाने की तैयारी कर रहा था। संदेह होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां एक विदेशी महिला मिली, जिसके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। कमरे में रखा सामान भी पूरी तरह पैक था और बाहर ले जाने की तैयारी चल रही थी।

पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

इस मामले पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि विदेशी नागरिक को अपने पास रखने और इसकी जानकारी स्थानीय थाने को नहीं देने के मामले में पुलिस साजिद की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि विदेशी महिला भारत कब और किस वीजा भोपाल आने से पहले किन शहरों पर आई थी। इसके अलावा भी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। उन्होंने उसको वापस भेजे जाने को लेकर कहा कि जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m