भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और धांधली का मामला सामने आया है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की जांच और ऑडिट के बाद शहर के दो प्रमुख निजी अस्पतालों के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।
इन 2 अस्पतालों पर गिरी गाज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीजों की शिकायतों, सरकारी अभिलेखों के परीक्षण और फील्ड ऑडिट में सामने आए तथ्यों के आधार पर भोपाल के निम्नलिखित दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है:
- यशस्वी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (बायपास चौराहा)
- मारुति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आनंद नगर, पिपलानी)
दोनों ही अस्पतालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी और अनियमितता का मामला (FIR) दर्ज किया गया है।
पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता: CEO अरविंद शाह
मामले की जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री अरविंद शाह ने कहा: “योजना के हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजना में किसी भी तरह की धांधली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



